प्रश्न: 1
|
मुझे अपने ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट आउट को कहां भेजना चाहिए ?
|
उत्तर:
|
ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट कहीं भी नहीं भेजना है। दस्तावेज पुष्टि/ प्रमाणपत्र पुष्टि के समय, अन्य दस्तावेजों के साथ ही, विज्ञापन में वर्णित सभी कागजात व ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट भी लाना होगा।
|
प्रश्न: 2
|
क्या मुझे अपनी योग्यता, जाति, नि:शक्तता आदि के प्रमाणपत्रों/दस्तावेजों की प्रतियां आदि भेजनी चाहिए ?
|
उत्तर:
|
एनपीसीआईएल को कोई भी दस्तावेज न भेजें।
|
प्रश्न: 3
|
मेरे पाठ्यक्रम में, अंकों के प्रतिशत के स्थान पर केवल सीजीपीए/जीपीए/एसजीपीए या वर्णक्रम ग्रेड दिए हैं। क्या मैं अपने आवेदन में ये ग्रेड लिख सकता हूँ ?
|
उत्तर:
|
सीजीपीए/जीपीए/एसजीपीए या वर्णक्रम ग्रेड वाले अभ्यर्थीगण उनके विश्वविद्यालय/संस्थान जहां से उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की हैं, द्वारा जारी परिवर्तन तालिका के अनुसार प्रविष्टि करें। प्रमाणपत्र पुष्टि के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों को उनके संस्थान/कॉलेज/विश्वविद्यालय से जारी अधिकृत परिवर्तन तालिका प्रस्तुत करनी होगी।
|
प्रश्न: 4
|
मैंने अंतिम सत्र परीक्षा/ वर्षांत परीक्षा में भाग लिया है परंतु मेरा परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है। क्या मैं आवेदन का पात्र हूँ ?
|
उत्तर:
|
जी हां
|
प्रश्न: 5
|
मैंने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है किंतु मैं अपनी पंजीकरण संख्या भूल गया हूँ और मैंने ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट भी नहीं लिया है। मुझे क्या करना होगा ?
|
उत्तर:
|
आप अपना ई-मेल चेक करें। पंजीकरण के बाद, प्रत्येक अभ्यर्थी को उसके पंजीकरण संख्या एवं नाम वाली एक ई-मेल भेजी जाती है।
|
प्रश्न: 6
|
मैं अपने आवेदन की स्थिति कैसे पता लगा सकता हूँ ?
|
उत्तर:
|
‘आवेदक लॉगइन’ पर क्लिक करें और प्रासंगिक विवरण भर कर अपने आवेदन की स्थिति ज्ञात करें।
|
प्रश्न: 7
|
मैं आवेदन शुल्क किस प्रकार जमा कर सकता हूँ ?
|
उत्तर:
|
कृपया विस्तृत विज्ञापन का संदर्भ लें ।
|
प्रश्न: 8
|
मैं सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र कंपनी की सेवा में कार्यरत हूँ। क्या प्रमाणपत्र सत्यापन/साक्षात्कार के समय मुझे अनापत्ति प्रमाणपत्र भी देना होगा ?
|
उत्तर:
|
केंद्रीय / राज्य सेवाओं/ पीएसयू / सहायता प्राप्त संस्थान में कार्यरत चयनित अभ्यर्थियों को उनके संस्थान का अनापत्ति प्रमाण पत्र लाना होगा जिसके बगैर उन्हें प्रमाणपत्र सत्यापन/साक्षात्कार में भाग नहीं लेने दिया जाएगा।
|
प्रश्न: 9
|
अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद भी मुझे एक्टिवेशन ई-मेल नहीं प्राप्त हुआ है। क्यों ?
|
उत्तर:
|
एक्टीवेशन ई-मेल आपके ई-मेल बॉक्स्ड के स्पैम/ जंक फोल्डर में चला गया होगा। कृपया इन्हें देखें।
|
प्रश्न: 10
|
अपना पंजीकरण पूरा करने के उपरांत भी मुझे कोई एसएमएस नहीं प्राप्त हुआ है। क्यों?
|
उत्तर:
|
यदि आपके द्वारा प्रविष्ट किया गया मोबाइल नं. ट्राई एनसीपीआर सूची (पहले इसे डीएनडी कहा जाता था) में है, तो आप पंजीकरण के बाद एसएमएस चेतावनी नहीं देख पाएंगे। यदि आप एनपीसीआईएल में भर्ती से संबंधित भावी एसएमएस चेतावनी प्राप्त करना चाहते हैं, तो अपने सेवा प्रदाता से अपना मोबाइल नं. एनसीपीआर सूची से निकलवा लें ।
|
प्रश्न: 11
|
क्या मुझे अपने मूल दस्तावेजों की स्कैन्ड प्रतियां अपलोड करनी पड़ेंगी ?
|
उत्तर:
|
ऑनलाइन आवेदन भरते समय अभ्यर्थियों को स्कैन्ड प्रतियां अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है।
|
प्रश्न: 12
|
मैं अपना लॉगइन आईडी/यूज़र नेम भूल गया हूं।
|
उत्तर:
|
लॉगइन आईडी, ई-मेल में दी गई है जिसे ऑनलाइन पंजीकरण के बाद भेजा गया था। आप 'फॉरगॉट यूजर नेम'' लिंक का प्रयोग करते हुए भी लॉगइन आईडी/यूजर नेम पुन: प्राप्त कर सकते हैं।
|
प्रश्न: 13
|
मैं अपना पासवर्ड भूल गया हूं/ ये खो गया है।
|
उत्तर:
|
पासवर्ड, 'फॉरगॉट पासवर्ड' लिंक का प्रयोग करते हुए रीसेट किया जा सकता है।
|
प्रश्न: 14
|
क्या स्कैन्ड फोटोग्राफ व हस्ताक्षर अलग से भेजे जाने हैं ?
|
उत्तर:
|
नहीं। इन्हें आवेदन भरते समय अपलोड किया जाना है।
|
प्रश्न: 15
|
मैं एक फ्रेशर हूं। क्या मैं आवेदन कर सकता हूं ?
|
उत्तर:
|
बशर्ते कि आप, विस्तृत विज्ञापन में वर्णित मानदण्ड पूरे करते हों और आपके पास मूल वैध प्रमाणपत्र हों।
|
प्रश्न: 16
|
क्या नकली दस्तावेज जमा करने के मामले में कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी ?
|
उत्तर:
|
हां, अभ्यर्थी को सरकारी नौकरियों में नियुक्ति से वंचित कर दिया जाएगा।
|
प्रश्न: 17
|
क्या मुझे किसी शुल्क का भुगतान करना है ?
|
उत्तर:
|
हां, आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए कृपया विस्तृत विज्ञापन का संदर्भ लें।
|
प्रश्न: 18
|
मैंने अपना फार्म लगभग भर लिया था किंतु तब तक मेरा कंप्यूटर क्रैश हो गया। क्या मैं इसे दुबारा भर सकता हूं ?
|
उत्तर:
|
हां, यदि आपने ड्राफ्ट के रूप में सेव किया है तो आप फिर से लॉगइन करके रिज्यूम फिलिंग फार्म कर सकते हैं। यदि सेव नहीं किया है तो फार्म दुबारा भरें।
|
प्रश्न: 19
|
क्या फार्म भरते समय मैं भिन्न मोबाइल नंबर का प्रयोग कर सकता हूं ?
|
उत्तर:
|
नहीं, अभयर्थियों से अनुरोध है कि आवेदन प्रपत्र में केवल एक सक्रिय मोबाइल नंबर ही भरें।
|
प्रश्न: 20
|
मैं मधुमेह/उच्च रक्त चाप/कलर ब्लाइंड से पीडि़त हूं। यदि मैं साक्षात्कार उत्तीर्ण कर लेता हूं तो क्या मैं सेवा के लिए अनफिट माना जाउंगा?
|
उत्तर:
|
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति, एनपीसीआईएल के प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी द्वारा उनके चिकित्सीय रूप से स्वस्थ पाए जाने पर निर्भर होगी।
|
प्रश्न: 21
|
मैं महिला अभ्यर्थी हूं, क्या मैं आवेदन कर सकती हूं?
|
उत्तर:
|
जी हां
|
प्रश्न: 22
|
क्या मुझे सभी मूल प्रमाण लाने होंगे ?
|
उत्तर:
|
जी हां साक्षात्कार के समय
|
प्रश्न: 23
|
प्रमाणपत्रों का सत्पापन कब किया जाएगा?
|
उत्तर:
|
साक्षात्कार के समय
|
प्रश्न: 24
|
मैंने अपने हस्ताक्षर अपलोड किए हैं किंतु मैं इसे जमा किए गए फार्म में देख नहीं पा रही/रहा हूं।
|
उत्तर:
|
हस्ताक्षर को आवेदन पत्र में प्रिंट किया जाएगा। तथापि, साक्षात्कार के समय, अभ्यर्थी को प्रिटआउट लेने के बाद इस पर हस्ताक्षर करने होंगे।
|
प्रश्न: 25
|
यदि अनेक आवेदन हों तो किस आवेदन का चयन किया जाएगा?
|
उत्तर:
|
अनेक आवेदनों के मामले में, केवल नवीनतम आवेदन पर विचार किया जाएगा।
|
प्रश्न: 26
|
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए क्या मुझे सभी आंकड़ों को सफलतापूर्वक भरने की जरूरत है?
|
उत्तर:
|
पंजीकरण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने के लिए सभी खण्डों की अनिवार्य फील्डों को भरा जाना जरूरी है।
|
प्रश्न: 27
|
स्क्रीन्ड इन न किए गए अभ्यर्थियों को क्या कोई अलग से सूचना दी जाएगी?
|
उत्तर:
|
जी नहीं
|
प्रश्न: 28
|
पंजीकरण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद यह मुझे होम पेज पर भेजता है, मुझे क्या करना चाहिए?
|
उत्तर:
|
अब आप अपना यूजर नेम व पासवर्ड प्रयोग करते हुए पुन: लॉगइन कर सकते हैं।
|
प्रश्न: 29
|
क्या मुझे फोटोग्राफ व/अथवा हस्ताक्षर अपलोड करना है?
|
उत्तर:
|
जी हां, ऑनलाइन फार्मेट के अनुसार। तथापि, चयन के बाद, दस्तावेज पुष्टि के समय अभ्यर्थी को आवेदन पत्र पर, इसका प्रिंटआउट लेने के बाद पुन: हस्ताक्षर करने हैं।
|
प्रश्न: 30
|
आवेदन जमा करने के बाद क्या मैं अपने विवरण को एडिट कर सकूंगा/सकूंगी?
|
उत्तर:
|
जी नहीं
|
प्रश्न: 31
|
मैं एक ओबीसी अभ्यर्थी हूं, किंतु क्रीमी लेयर के अंतर्गत अनुच्छेद के आने पर क्या मुझे ओबीसी के रूप में कोई छूट मिलेगी?
|
उत्तर:
|
जी नहीं
|
प्रश्न: 32
|
क्या एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस तथा पीडबल्यूबिडी अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक योग्यताओं के अंको के प्रतिशत में कोई छूट है?
|
उत्तर:
|
जी नही। शैक्षिक योग्यता के मामले में कोई छूट नहीं है।
|
प्रश्न: 33
|
क्या साक्षात्कार में भाग लेने के लिए मुझे यात्रा व्यय का भुगतान किया जाएगा?
|
उत्तर:
|
छंटनी किए गए व व्यक्तिगत साक्षात्कार में उपस्थित बाहरी अभ्यर्थियों को विज्ञापन में वर्णित रूप से यात्रा व्यय का भुगतान किया जाएगा। तदनुसार, व्यक्तिगत साक्षात्कार हेतु बुलाए गए अभ्यर्थियों को उनके बैंक खाते का विवरण, यथा विहित प्रारूप में जमा करना है।
|
प्रश्न: 34
|
मैंने ऑनलाइन आवेदन भर दिया है। क्या मेरे आवेदन पर विचार न किए जाने की कोई संभावना है?
|
उत्तर:
|
आवेदित पत्र की पात्रता पूरी करने वाले व सही ढंग से भरे गए आवेदनों को सामान्यतया निरस्त नहीं किया जाएगा। तथापि, आवेदन निरस्त किए जाने से बचने के लिए; अभ्यर्थी को सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि: 1. समान विवरण के साथ अनेक आवेदन न भरे जाएं, 2. केवल उपयुक्त सूचना ही ऑनलाइन आवेदन में भरी जाए।
|
प्रश्न: 35
|
वेबसाइट से एससी/एसटी/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी प्रमाणपत्र का प्रारूप व जो प्रमाणपत्र मेरे पास हैं, में भिन्नता है। क्या यह ठीक है?
|
उत्तर:
|
प्रमाणपत्र केवल विहित प्रारूप के अनुरूप ही होना चाहिए।
|
प्रश्न: 36
|
मेरे पास पिछले वर्षों के ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र हैं?
|
उत्तर:
|
केवल सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी व वित्तीय वर्ष 2025-2026 हेतु ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र ही वैध हैं।
|
प्रश्न: 37
|
मैंने विज्ञापन में अधिसूचित विषय-क्षेत्र की बजाए किसी अन्य विषय-क्षेत्र में पाठ्यक्रम किया है। क्या मैं पात्र हूं।
|
उत्तर:
|
केवल विज्ञापन में अधिसूचित विषय-क्षेत्र ही पात्र हैं।
|
प्रश्न: 38
|
मैं एक ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/ओबीसी आवेदक हूं किंतु मेरे पास जाति/वर्ग प्रमाणपत्र नहीं है। क्या मैं सामान्य अभ्यर्थी के रूप में आवेदन कर सकता हूं?
|
उत्तर:
|
जी हां, यदि आप चाहें तो अपने वर्ग को 'सामान्य' बताते हुए ऐसा कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपकी पात्रता 'समान्य' वर्ग के रूप में आंकी जाएगी और बाद में किसी भी समय आपको अपना वर्ग बदलने की छूट नहीं दी जाएगी। आपके लिए कोई भी रियायत/छूट लागू नहीं होगी।
|
प्रश्न: 39
|
मैं अपने आवेदन शुल्क का भुगतान की स्थिति कैसे पता लगा सकता हूँ ?
|
उत्तर:
|
लेन-देन पूरा होने पर, आवेदकों को सलाह दी जाती है कि अपने क्रिडेंशियल का उपयोग करते हुये फिरसे लॉग-इन करें और भुगतान की स्थिति की जाँच करें । भुगतान विफल होने की स्थिति में, आवेदकों को आवेदन की अस्वीकृति से बचाने के लिए भुगतान की प्रक्रिया दोहराने की सलाह दी जाती है ।
|
प्रश्न: 40
|
मैं कैसे जान सकता हूँ कि में मानदंडों को पूरा कर रहा हूँ ?
|
उत्तर:
|
विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन हेतु मानदंड देखने के लिए आप कृपया हमारी वेबसाइट www.npcilcareers.co.in पर जा सकते हैं ।
|
प्रश्न: 41
|
लिंक खोलने तथा लॉग इन करने या आवेदन जमा करने में मैं असमर्थ हूँ ।
|
उत्तर:
|
आप किसी अन्य पीसी और/या किसी अन्य ब्राउज़र में लिंक खोलने का प्रयास कर सकते हैं ।
|
प्रश्न: 42
|
मैं अपनी अंतिम डिग्री परीक्षा दे रहा हूँ और इसके परिणाम जून / जुलाई, 2025 में जारी होने कि उम्मीद हैं । लेकिन सिस्टम 30 अप्रैल, 2025 के आगे कि तिथि को स्वीकार नहीं कर रहा हैं ।
|
उत्तर:
|
जिन आवेदकों के डिग्री के अंतिम परिणाम प्रतीक्षित हैं और/या जो 2025 के दौरान अंतिम वर्ष / सेमेस्टर परीक्षा में शामिल हो रहें हैं, लेकिन अन्यथा पात्र हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं । कृपया अंतिम डिग्री परिणामों में आवेदन की अंतिम तिथि यानी 30 अप्रैल 2025 दर्ज करें । यदि शॉर्टलिस्ट / चयनित किया जाता हैं, तो आपको 1 दिसंबर 2025 को या उससे पहले डिग्री पूर्ण करने और अंकों का प्रतिशत (60% से कम नहीं) दर्शाते हुए अंतिम परिणाम प्रस्तुत करना होगा।
|
प्रश्न: 43
|
मैंने ऑनलाइन आवेदन सही से भरा था लेकिन मेरा नाम ड्यूप्लिकेट दिखाई दे रहा हैं यानी रियाज़ रियाज़। इसे में कैसे ठीक कर सकता हूँ ?
|
उत्तर:
|
ऑनलाइन आवेदन में नाम ड्यूप्लिकेट दिखाना कोई मुद्दा नहीं हैं । आप चयन साक्षात्कार के समय दस्तावेजों के सत्यापन दे दौरान इसकी सूचना दे सकते हैं, बशर्ते कि आपके इसके लिए शॉर्टलिस्ट किया गया हो ।
|
प्रश्न: 44
|
मेरे पास गेट स्कोर हैं लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया जा रहा हैं । मुझे क्या करना चाहिए ?
|
उत्तर:
|
यदि आपने गेट 2023/गेट 2024/गेट 2025 में क्वालिफाईंग अंक प्राप्त किए हैं, तभी आप आवेदन कर पाएंगे । उपरोक्त मानदंडों को पूरा करने के अधीन, कृपया सभी विवरण सही ढंग से भरें जैसे कि गेट वर्ष, गेट पंजीकरण संख्या, गेट ईमेल पता और आपकी श्रेणी
|
प्रश्न: 45
|
मैंने एनओसी के लिए आवेदन प्रस्तुत किया हैं, लेकिन मुझे यह प्राप्त नहीं हुआ हैं, क्या मेरा साक्षात्कार होगा या मेरा संगठन एनओसी प्रदान नहीं करता हैं या मैंने ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने के बाद संगठन में कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं।
|
उत्तर:
|
ऑनलाइन आवेदन में उल्लेख होने या न होने के बावजूद केंद्र/राज्य सरकार, केंद्र/राज्य सरकार के उपक्रमों, स्वायत्त निकायों, सहायता प्राप्त संस्थाओं में कार्यरत अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के समय वर्तमान नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है, ऐसा न करने पर उनकी अभ्यर्थीता निरस्त कर दी जाएगी और भुगतान किया हुआ आवेदन शुल्क, यदि कोई हो तो, ज़ब्त हो जाएगा। चयन होने की स्थिति में, अनापत्ति प्रमाणपत्र के बदले में पुराने कार्यालय में त्यागपत्र देने का शपथपत्र, आवेदित अनापत्ति प्रमाणपत्र/ त्यागपत्र/ अनुभव प्रमाणपत्र आदि के प्रति की पावती जैसे अन्य दावों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अनापत्ति प्रमाणपत्र की आवश्यकता उन अभ्यर्थियों हेतु भी लागू होगी जिन्होंने इस विज्ञापन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र प्रस्तुत करने के उपरांत ऐसे संगठनों में कार्यभार संभाला है।
|